फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खाली हाथ लौटी कुत्तों को पकड़ने आई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विहार प्रबंधन की शिकायत पर कुत्तों को पकड़ने पहुंची थी नगर निगम की टीम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पशु प्रेमियों की आपत्ति के बाद लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए केंद्रीय विहार पहुंची टीम को खाली हाथ लौटी। लावारिस कुत्तों के काटे जाने से त्रस्त सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार के प्रबंधन ने नगर निगम के सीएमओ से गुहार लगाई थी। सीएमओ ने कुत्तों को पकड़ने के लिए तय मां बगलामुखी सेवा समिति की टीम को तीन दिन का समय देने कार्रवाई की जानकारी देने के निर्देश दिए थे।
सोसाइटी प्रबंधन के प्रतिनिधियों के अनुसार, इस टीम के सोसाइटी के पास पहुंचने पर डॉग लवर्स ने रोक लिया। उनके कागजातों की जांच की बात की। मामला सेक्टर-56 थाने पहुंच गया। जहां पुलिस ने ठेके की टीम के कागजों की जांच की और उन्हें जाने दिया लेकिन इस कारण कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई अधूरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी के लोगों की शिकायत है कि पिछले दो सालों में सोसाइटी में लावारिस कुत्तों द्वारा काटे जाने की करीब 100 घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले दिनों लगातार कुत्तों के काटने की घटनाएं हुईं, इसकी शिकायत नगर निगम से की गई थी। सोसाइटी में करीब 2000 परिवार रहते हैं। यहां कई बार डॉग लवर्स और सोसाइटी प्रबंधन के बीच लावारिस कुत्तों को लेकर विवाद हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें