फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश से नरम हुए सूरज ने फिर दिखाए तेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तेज धूप ने बाहर निकलना हुआ मुश्किल, हवा भी ऑरेंज श्रेणी में रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली। वहीं, मंगलवार को बारिश से नरम पड़े सूरज ने एक बार फिर तेवर दिखाए। मंगलवार को सुबह से ही तेज किरणों ने सड़कों पर लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, नमी की मात्रा में भी वृद्धि होने की संभावना है। लोगों से अपील की गई है कि वे धूप में लंबे समय तक रहने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को शहर की वायु गुणवत्ता काफी रही चार स्टेशन में तीन स्टेशन से आरेंज श्रेणी में दर्ज की गई। विकास सदन में एक्यूआई 280, टेरी ग्राम में 235 और सेक्टर-51 में 267 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें