फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सूरज की तपिश और बादलों की आवाजाही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री दर्ज, 13 मई तक बारिश के आसार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में बारिश के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को आंशिक बादल छाए रहे और धूप आती-जाती रही। अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री, सामान्य से चार डिग्री कम, जबकि न्यूनतम 22 डिग्री रहा। ज्येष्ठ की तपिश से पारा फिर बढ़ने लगा है।

तेज धूप और उमस से दोपहर में सड़कों व बाजारों में सन्नाटा देखा गया। मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को तेज हवाओं और बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। तापमान आगामी दिनों में 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के डॉ. नवीन ने लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दोपहर में धूप से बचें, पानी पिएं और बच्चों व बुजुर्गों का ध्यान रखें। विशेषज्ञों के अनुसार, गर्म हवाओं का असर बढ़ सकता है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और गर्मी से बचाव के सभी उपाय अपनाएं ताकि स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों की देखभाल में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें