फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के रद्द होने तक जारी रहेगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कृषि कानूनों के खिलाफ अब जिले के किसान आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके हैं। संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम इकाई की ओर से राजीव चौक पर 31 दिन से चल रहे धरने में बुधवार को केंद्र सरकार से तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई गई। वहीं चेतावनी दी गई कि कानूनों के रद्द होने तक किसान किसी भी कीमत पर धरने से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य विजय यादव ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ धरना शांतिपूर्वक चल रहा है। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में किसानों के उग्र प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि दिल्ली में हुआ प्रदर्शन सरकार द्वारा प्रायोजित था। किसानों ने कहा कि दिल्ली में हुए प्रदर्शन के लिए संयुक्त किसान मोर्चा समेत देश के किसान जिम्मेदार नहीं हैं। किसान अब सरकार से आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके हैं। धरने में बड़ी संख्या में किसान शामिल हैं, आगामी दिनों में संख्या और भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें