फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। किसान आंदोलन को देखते हुए पु लिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। खासकर दिल्ली की सीमा पर पुलिस का सख्त पहरा है। सरहौल बॉर्डर, रजोकरी बॉर्डर व मानेसर से लेकर सोहना व पचगांव चौक पर सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। केएमपी पर भी पुुलिस का कड़ा पहरा है। किसान आंदोलन के मद्देनजर पहले के मुकाबले पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ा है।
विज्ञापन

सीमा पर आइटीबीपी के भी जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। बाहर से आने वाले प्रत्येक वाहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध वाहनों व ट्रैक्टर की तलाशी के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। वाहनों की सघन जांच के चलते सोमवार को सड़कों पर बीच-बीच में जाम की भी स्थि ति बनी। सोमवार को राजीव चौक से सुभाष चौक तक लंबा जाम लगा। किसान आंदोलन को देखते हुए जिले में 40 नाके लगाए गए हैं जबकि करीब चार हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। ताऊ देवीलाल स्टेडियम के चारों तरफ नाके लगाकर जांच की जा रही है। मंगलवार को स्टेडियम के भीतर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
गणतंत्र दिवस के अवसर पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सोमवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। सोमवार दोपहर एसीपी (ट्रैफिक, मुख्यालय) संजीव बल्हारा के नेतृत्व में पुलिस आयुक्त कार्यालय से लेकर ताऊ देवीलाल स्टेडियम तक फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हुए। फ्लैग मार्च में एसीपी ट्रैफिक के साथ ही एसएचओ ट्रैफिक भी शामिल रहे।
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष नजर :
वैसे तो शहर के सभी प्रमुख जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है लेकिन भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस की विशेष नजर है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, सदर बाजार, प्रमुख शपिंग मॉल समेत अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस की विशेष नजर है। इन जगहों पर पुलिसकर्मियों की संख्या भी ज्यादा है। वहीं संदिग्ध वाहनों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर भी पुलिस नजर रख रही है। वहीं, किसानों के ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए केएमपी एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस को देखते हुए सीआइएसएफ ने मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। स्टेशन से लेकर कोचों के भीतर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें