फर्रुखनगर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष महेश चौहान ने फर्रुखनगर अनाजमंडी का दौरा किया। उन्होंने बाजरे की खरीद के बारे में जानकारी और किसानों, व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। अधिकांश किसानों ने भावांतर भरपाई योजना और आढ़तियों की कार्यप्रणाली को किसानों के हित में बताया।
किसानों ने भावांतर भरपाई योजना की राशि 600 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये करने की मांग की। महेश चौहान ने सरकार तक उनकी मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया। मार्केट कमेटी फर्रुखनगर के अध्यक्ष दौलतराम और पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र यादव ने कहा कि मंडी में किसानों को कोई समस्या नहीं है। उन्हें बिना लाइन लगे गेट पर ही टोकन मिल रहे हैं। मंडी में पेयजल, लाइट और शौचालय जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस दौरान पूर्व चेयरमैन बिरेंद्र यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सैनी, मार्किट कमेटी के चेयरमैन दौलत राम सैदपुर, उप चेयरमैन कंवरपाल चौहान आदि मौजूद रहे।