फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मंजुल दुबे के दोहरे शतक से द स्पोर्ट्स मंत्रा जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्यूचर अकादमी को 83 रन से दी मात
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट अकादमी ने फ्यूचर अकादमी को 83 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 412 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में फ्यूचर क्रिकेट अकादमी की टीम 33.1 ओवर में 329 रन पर ढेर हो गई। दोहरे शतक के लिए मंजुल दुबे को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया।



द स्पोर्ट्स मंत्रा की पारी में मंजुल दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंदों पर 242 रन बनाए। उनके अलावा सुराज ने 74 और पियूष राणा ने 37 गेंदों पर 73 रन बनाए। टीम की ओर से सुमित चौधरी ने नाबाद 33 और पवित वाधवा ने नाबाद दो रन बनाए। फ्यूचर अकादमी की ओर से अंकित, मनजीत और वंश ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



412 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्यूचर क्रिकेट अकादमी की शुरुआत अच्छी रही। पीयूष राणा ने 73, सुराज ने 74 और अयान चाहल ने 59 रन बनाए। हालांकि लगातार विकेट गिरने से टीम लक्ष्य से दूर रह गई और 33.1 ओवर में 329 रन पर सिमट गई। द स्पोटर्स मंत्रा अकादमी की ओर से गेंदबाजी में भी मंजुल दुबे ने चार विकेट लिए। अमन वर्मा ने दो और प्ररेक खत्री ने भी दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें