फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण का असर कम होते ही सुस्त हुई जांच की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होते ही जिले में कोविड जांच की रफ्तार सुस्त पड़ने लगी है। न सिर्फ जांच के लिए नमूनों की संख्या में कमी आई है, बल्कि जांच रिपोर्ट के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जब जिले में रोजाना 7 हजार से ज्यादा लोगों की जांच की जा रही थी, तब औसतन 1500 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित रहती थी। अब जांच का आंकड़ा 5100 नमूनों के आस-पास रह गया है तो 2800 मरीजों को जांच रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। मई के शुरुआती 10 दिनों में रोजाना औसतन 12,547 लोगों की कोरोना जांच की जा रही थी, तो अगले 10 दिनों में यह संख्या कम होकर 9725 औसत रह गई। वहीं, 21 से 30 मई के बीच अगले 10 दिन में यह आंकड़ा और कम होकर महज 7007 पर आ गया। इस बीच 23 मई को सिर्फ 1541 नमूनों की जांच रिपोर्ट लंबित थी। वहीं, जून के शुरुआती 5 दिनों में रोजाना लिए होने वाली जांच की संख्या कम होकर 5312 ही रह गई लेकिन शनिवार को 2716 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित थी। ऐसे में कहीं जांच को लेकर यह लापरवाही फिर से भारी न पड़ जाए क्योंकि जांच होने पर ही कोरोना मरीजों की पहचान होती है।
ऐसे घटी जांच की रफ्तार
जिले में 20 से 30 अप्रैल के बीच 10 दिनों में रोजाना औसतन 11,436 जांच के हिसाब से कुल 1 लाख 14 हजार 369 लोगों की जांच की गई। वहीं, मई के शुरूआती 10 दिनों में रोजाना 12,547 जांच के हिसाब से कुल 1 लाख 25 हजार 470 लोगों से जांच के लिए नमूने लिए गए। इसके बाद 10 मई के बाद यह आंकड़ा कम होकर रोजाना 9725 पर आ गया और कुल 97,255 लोगों नमूनों की जांच हुई। अगले 10 दिनों में यह संख्या और घटी और कुल 70,070 नमूने लिए गए और औसत जांच का आंकड़ा कम होकर 7007 पर आ गया। अब जून के पहले 5 दिनों में रोजाना औसत 5312 जांच के हिसाब से कुल 26562 नमूनों की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें