फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2200 कोरोना संक्रमितों तक पहुंचाई होम आइसोलेशन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला प्रशासन द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को अब तक 2200 आइसोलेशन किट आवंटित की जा चुकी हैं।जिसमें एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाओं सहित 15 सामान हैं।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार के निर्णयानुसार दी जाने वाली किट की कीमत 5000 रुपये है।। लेकिन होम आइसोलेशन में रह रहे सभी मरीजों को यह किट निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। यह किट स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा तैयार की गई है। इस किट में एक ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, स्टीमर, थ्री लेयर मास्क, आयुष क्वाथ, गिलोय घनवटी, अणु तेल, ओआरएस व कोरोना बीमारी से संबंधित जानकारी से भरपूर बुकलेट सहित एलोपैथी व आयुर्वेदिक दवाइयां शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि बुकलेट में कोरोना बीमारी व उसके उपचार से संबंधित अहम जानकारी दी गईं हैं। इसलिए सभी मरीजों को यह पुस्तक अवश्य पढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें