फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आसमान साफ और उमस का रहेगा पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को दिन भर रही उमस, गर्मी ने किया लोगों को बेहाल
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। बारिश थमने के बाद बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बुधवार को शहर में बादल छाए रहने के बावजूद उमस से राहत नहीं मिली। दोपहर के समय तापमान बढ़ने के साथ लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम में नमी अधिक रहने के कारण सामान्य तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को बारिश को कुछ समय के लिए मामूली बूंदाबांदी हुई। बृहस्पतिवार को काले बादल छाए रहने व हल्की बारिश की संभावना है। शुक्रवार से आसमान साफ रहेगा और उमस बढ़ने की संभावना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें