फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मरोड़ा गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
-जगह-जगह कूड़े के ढेर, टूटी नालियां और जर्जर सड़कों से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। जिले के नगीना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मरोड़ा गांव के वार्ड नंबर 2 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर, टूटी नालियां और जर्जर सड़कें प्रशासनिक अनदेखी की पोल खोल रही हैं। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते गलियों और सड़कों पर पानी जमा रहता है। जलभराव के कारण न केवल आवाजाही बाधित होती है, बल्कि फिसलन और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। वहीं, कूड़े के ढेरों से उठती दुर्गंध और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका लगातार बनी हुई है। ग्रामीण अब्बास कटारिया ने बताया कि गांव में सड़क और नालियों की स्थिति बेहद खराब है। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जब पानी सड़कों पर भर जाता है और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई बार इस समस्या को संबंधित अधिकारियों के सामने उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। चौधरी खुर्शीद, तौफीक कटारिया (मेंबर), कय्यूम (मेंबर) और इलियास प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों ने भी सफाई व्यवस्था को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि गांव में नियमित सफाई नहीं होती, जिससे गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। इस संबंध में जब ग्राम सरपंच मुस्ताक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गांव में व्याप्त समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ नालियों और सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें