फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिबजादों का बलिदान न्याय के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने बीके चौक पर दीप जलाकर साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वीर बाल दिवस के अवसर पर बीके चौक पर श्रद्धा और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर दीप प्रज्वलित किया और साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को नमन किया। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि आज के ही दिन साहिबजादों ने समाज और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे साहिबजादों के शौर्य और त्याग की गाथा जन-जन तक पहुंचेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार इस गौरवशाली इतिहास को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। साथ ही प्रदेश में 1 नवंबर से 24 नवंबर तक श्री गुरु तेग बहादुर की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, पंकज पूजन रामपाल, मुकेश अग्रवाल, सचिन शर्मा, महेंद्र सिंह, द्वारका प्रसाद, जोगेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह राणा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें