फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती मामले में जल्द हो सकता है खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी से आरोपी विजय को प्रोडक्शन रिमांड पर लाएगी गुरुग्राम पुलिस
विज्ञापन

विजय से पूछताछ में ही डकैती मास्टरमाइंड के बारे में मिल सकेगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। शीतला माता रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में 16 अगस्त की शाम को हुई डकैती में गुरुग्राम पुलिस चरखी दादरी से आरोपी विजय को 18 सितंबर को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। चरखी दादरी की मणप्पुरण गोल्ड लोन शाखा में दो मई को चोरी हुई थी। इसमें मुख्य आरोपी विजय है। विजय से पूछताछ करने के बाद ही गुरुग्राम स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में हुई डकैती के राज खुल सकेंगे। फिलहाल मामले में गिरफ्तार हुए आठ आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है, लेकिन मास्टमाइंड के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस को उम्मीद है कि विजय से पूछताछ में ही पता चलेगा कि वही डकैती का मास्टरमाइंड है या फिर अन्य कोई व्यक्ति इस डकैती के पीछे है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी विजय को 8 सितंबर को प्रोडक्शन वारंट पर गुरुग्राम लेकर आना था, लेकिन किन्ही कारणों से प्रोडक्शन वारंट पर नहीं लाया जा सका। चरखी दादरी में आरोपी विजय ने आत्मसमर्पण किया था। जिसके बाद वहां की पुलिस ने चरखी दादरी में हुई मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में चोरी को लेकर पूछताछ की। वहां पर 6.600 किलोग्राम सोना और करीब 14 लाख रुपये की चाेरी हुई थी। पुलिस ने मामले में कई आरोपी गिरफ्तार करके छह किलो सोना बरामद कर लिया था। आरोपी विजय ने चरखी दादरी में रिमांड के दौरान पुलिस को गुरुग्राम में हुई डकैती के बारे में क्या बताया है, पुलिस इसके बारे में खुलासा नहीं कर रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें