फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टरों की सड़कों व फुटपाथ को किया अतिक्रमण मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम ने हटाए रेहड़ी-पटरी, खोखे व ढाबे, सामान भी किया जब्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से शहर की सड़कों, फुटपाथों व सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को निगम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम ने विभिन्न सेक्टरों में व्यापक कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लगी रेहड़ियों, पटरी बाजार, खोखे, ढाबे और अन्य अस्थायी अतिक्रमण को हटाया।

अभियान के दौरान टीम ने सेक्टर-46, 39, 32, 48, 33, 34 के साथ-साथ सोहना रोड पर भी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद दुकानदारों को निर्धारित स्थानों पर ही व्यापार करने की हिदायत दी और नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों का सामान भी जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि शहर में सुचारू यातायात, स्वच्छता और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण पर सख्ती आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ और नागरिकों के लिए सुगम बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें