फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लाल झंडे की हिफाजत में सड़क, प्रशासन नींद में

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के पुराने कार्यालय के सामने सड़क में गहरा गड्ढा, लोग नाराज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। अग्रसेन चौक स्थित नगर निगम के पुराने कार्यालय के ठीक सामने गड्ढे के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सप्ताह से बदहाल पड़े इस गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जबकि नगर निगम से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। रात के अंधेरे में गड्ढा दिखाई नहीं देने के कारण कुछ लोगों को चोटें भी आईं और कई बार वाहन वहां फंस गए। परेशान नागरिकों ने गड्ढे को ढकने के लिए उसमें लाल झंडा और ईंटें रख दी है, ताकि और कोई हादसा न हो। लोगों का कहना है कि सड़क पर यह गड्ढा सभी को दिख रहा लेकिन प्रशासन अभी तक गहरी नींद में है।

स्थानीय निवासी और राहगीर इस स्थिति को खतरनाक और नगर निगम की उपेक्षा करार दे रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम प्राथमिक मरम्मत का काम न कर के निर्लज्जता दिखा रहा है। स्थानीय लोग और राहगीरों ने नगर निगम से तुरंत इस गड्ढे को भरने की मांग की है।
विज्ञापन



वर्जन

यह गड्ढा कई हफ्तों से है। दिन में तो यह गड्ढा दिखता भी है, लेकिन रात में यह बिल्कुल भी नजर नहीं आता। इस गड्ढे से बच्चे, बूढ़ों और दोपहिया वाहनों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। - रवि, दुकानदार

रात को इस रोड पर जाम लग जाता है, जिस कारण हमें इधर से निकलना पड़ता है। कई बार इस गड्ढे में मेरा ऑटो फंस चुका है। प्रशासन को सब दिखता है मगर करना कुछ नहीं है।- अनिल, ऑटो चालक
विज्ञापन


यहां पर स्कूल के बच्चे भी बस से उतरते हैं। यह गड्ढा दिखने में ही छोटा है मगर बच्चों के लिए काफी खतरनाक है। हम बड़ों को ही कई बार यह गड्ढा नहीं दिखता तो वे तो फिर भी छोटे बच्चे हैं। प्रशासन को इसकी सही से मरम्मत करानी चाहिए। - स्नेहा, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें