फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एंबियंस आइलैंड की तीन प्रॉपर्टी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम गुरुग्राम की बड़ी कार्रवाई, तीन करोड़ से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया
विज्ञापन

सीलिंग के बाद भी टैक्स नहीं भरने पर संपत्ति की हो सकती है निलामी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को एंबियंस आइलैंड क्षेत्र में स्थित तीन संपत्तियों को सील कर दिया। निगम के अनुसार, इन संपत्तियों पर तीन करोड़ रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। बार-बार नोटिस और चेतावनी देने के बावजूद संबंधित प्रॉपर्टी मालिकों की ओर से टैक्स का भुगतान नहीं किया गया। यह कार्रवाई जोन-3 के जोनल टैक्स ऑफिसर राजेश यादव की टीम द्वारा की गई। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया के तहत तीनों संपत्तियों को सील कर दिया।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि नगर निगम की ओर से टैक्स डिफॉल्टरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत है, जिससे शहर में विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध होता है। टैक्स अदायगी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें ताकि उनके खिलाफ किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि सीलिंग के बाद भी टैक्स बकाया नहीं चुकाया गया तो संबंधित संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें