फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुल्तानपुर नेशनल पार्क में अब निजी एजेंसी के पास होगी टिकट वितरण की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
37 लाख रुपये में दिया गया टेंडर, टिकट और पार्किंग शुल्क में कोई बदलाव नहीं
विज्ञापन

नंबर गेम - 2027 मई तक के लिए हुआ करार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सुल्तानपुर नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों के लिए टिकट वितरण की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पार्क के इतिहास में पहली बार टिकट काटने और वितरण करने की जिम्मेदारी वन्य जीव विभाग के कर्मचारियों के बजाय निजी एजेंसी को सौंपी गई है। इसके लिए विभाग की ओर से करीब 37 लाख रुपये का टेंडर दिया गया है। अब निजी एजेंसी पार्क में आने वाले पर्यटकों को प्रवेश टिकट उपलब्ध कराने का काम संभालेगी। अभी तक यह पूरी व्यवस्था विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से संचालित की जाती थी। टेंडर मई 2027 तक के लिए दिया गया।

दरअसल, वन्य जीव विभाग में कर्मचारियों की कमी के चलते टिकट वितरण से जुड़े कार्यों को नियमित रूप से संचालित करने में परेशानी आ रही थी। इसके अलावा विभाग के कर्मचारियों पर अन्य प्रशासनिक और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कार्यों की भी जिम्मेदारी रहती है। ऐसे में टिकट वितरण की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ कम करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से यह जिम्मेदारी निजी एजेंसी को सौंप दी है।
विज्ञापन




पर्यटकों की जेब पर नहीं पड़ेगा असर

टिकट वितरण की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को सौंपे जाने के बावजूद पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पहले की तरह ही सुल्तानपुर नेशनल पार्क में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपये टिकट शुल्क देना होगा। वहीं, पार्क में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क 30 रुपये निर्धारित है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद भी इन दोनों शुल्कों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

-

पार्क में टिकट वितरण का काम भी कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में शामिल था लेकिन सीमित स्टाफ होने के कारण विभाग के लिए सभी कार्यों को एक साथ संभालना चुनौतीपूर्ण हो रहा था। इसी समस्या को देखते हुए टिकट वितरण का काम निजी एजेंसी को देने का निर्णय लिया गया। इससे विभाग के कर्मचारी वन्यजीवों की सुरक्षा, पार्क की निगरानी और अन्य जरूरी गतिविधियों पर अधिक ध्यान दे सकेंगे। - आरके जांगड़ा, जिला वन्य जीव अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें