चित्र-1: रामलीला मंच पर पूजा-अर्चना करते कमेटी के पदाधिकारी एवं कलाकार।
चित्र-2: राम नाम का ध्वज भूमि में स्थापित करते श्री रामलीला कमेटी के सदस्य।
भूमि पूजन के साथ संकट मोचन हनुमान और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। आगामी रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को श्री रामलीला कमेटी क्लब की ओर से रामलीला रंगमंच पर विधिवत भूमि पूजन किया गया। पुजारी मनीष तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संकट मोचन की पूजा-अर्चना कर रामलीला के सफल आयोजन की कामना की।
इसके साथ ही देवी सरस्वती की भी पूजा हुई। पुजारी ने कलाकारों एवं कमेटी के सलाहकारों को तिलक लगाकर विघ्न-बाधा उत्पन्न न होने की कामना की। इसके बाद भगवान श्रीराम के गगनभेदी जयकारों के बीच ध्वज को स्थापित किया गया। इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी के प्रधान राजकुमार चुटानी, सुभाष सर्राफ गोयल, निर्देशक नरेश गर्ग, रतनलाल गोयल, सचिन मंगला, पवन गर्ग, महेश गर्ग, चिराग गोयल, विजेंद्र कुमार, इंदरगढ़ गुर्जर, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।