फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश ने मौसम किया नम, जल जमाव से परेशानी

Tue, 20 Jun 2023 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रविवार की रात और सोमवार में दिन में कई बार शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में कमी आई है। गुरुग्राम का तापमान सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। औसतन दिन तापमान 31 डिग्री रहा । शहर का अधिकतम तापमान पिछले दिनों 37- 38 डिग्री था। सुहाने मौसम से लोगों ने काफी राहत महसूस किया है। लोगों ने घरों से निकलकर मौसम का लुत्फ लेते नजर आए।
विज्ञापन

मगर कई जगह इस हल्की बारिश का पानी भी जमा हो गया है। कुछ जगहों पर सड़कों के किनारे, खाली प्लॉट और निचली जमीन पर पानी जमा होने से लोगों को डेंगू मलेरिया के लार्वा पैदा होने का खतरा मंडरा रहा है। सिविल लाइंस में ओल्ड ज्यूडिशियल कांप्लेक्स में सीवेज लाइन जाम होने के कारण पानी जमा हो गया है। ओल्ड दिल्ली रोड, एमजी रोड में महिला कॉलेज के पास सीवेज लाइन पहले से जाम होने के कारण पानी जमा हो रहा था बारिश ने हालात और बिगाड़ गए हैं। लोगों ने बताया कि काफी दिनों से यहां सीवेज ओवरफ्लो हो रहा है, बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें