फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जादू-टोने से संबंध होने की आशंका से नहीं किया जा सकता इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
झाड़ियों में बच्चे के शरीर के हिस्से मिलने मामले में पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


बच्चे की किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद शरीर के हिस्सों को फेंका

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम को उदयपुरी गांव के पास के केएमपी की ग्रीन बेल्ट की झाड़ियों में बच्चे के शरीर के हिस्से मिलने मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बच्चे की किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद शरीर के हिस्सों को फेंका गया है। पुलिस इस मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। आशंका है कि इस हत्या का संबंध जादू-टोने से भी हो सकता है।
पुलिस के अनुसार बच्चे के शरीर के हिस्से नूंह जिले की सीमा से गुरुग्राम सीमा के करीब 30-40 मीटर अंदर मिले थे। शव के दोनों हाथ और एक पैर गायब थे। जांच करने वालों ने कहा कि शरीर की हालत इतनी खराब थी कि यह भी पता नहीं चल सका है कि मृत बच्चा लड़का है या लड़की है। बच्चे की उम्र करीब छह-सात बीच मानी जा रही। पुलिस को घटनास्थल मृत बच्चे के बाल भी मिले। ऐसे में इसको तंत्र-मंत्र की क्रियाओं से जोड़कर भी देखा जाएगा। वहीं, शव के हिस्सों को जंगली जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाने से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस के अनुसार बच्चे के शरीर पर लगी चोटों से पता चलता है कि बच्चे को कहीं दूसरी जगह मारा गया होगा और जांच में गुमराह करने के लिए शव को केएमपी के पास झाड़ियों मे फेंक दिया। पुलिस ने बिलासपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और 238 (सबूत गायब करना) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

जिले की पुलिस द्वारा मृत बच्चे की पहचान करने और हत्या करने वालों की पहचान के लिए गुरुग्राम, नूंह के अलावा आसपास के जिलों व क्षेत्र में गुमशुदा बच्चों की जानकारी ली जा रही है। वहीं, गुरुग्राम पुलिस की टीमें केएमपी सहित आस-पास की अप्रोच रोड से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि मामले के बारे में पता चल सके कि घटना के संदिग्ध समय के आसपास कोई गाड़ी उस जगह के पास रूकी थी या नहीं।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन में पुलिस की कई टीमें लगी हैं। केएमपी पर लगे कैमरों की जांच की जा रही है। मृत बच्चे की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उसकी हत्या करने के बारे में कोई सुराग मिल सके। बच्चे की मौत का कारण और चोटों के बारे में पता लगाने के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें