फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खोह गांव का जोहड़ होगा गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चहारदीवारी और पार्क बनेगा, नगर निगम ने जारी किया टेंडर
विज्ञापन

नंबर गेम - 50 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र के खोह गांव में स्थित जोहड़ का जल्द ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

नगर निगम की योजना के तहत जोहड़ के चारों ओर चहारदीवारी बनाई जाएगी, ताकि इसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और इसमें गंदगी डालने पर रोक लगे। इसके साथ ही जोहड़ के पास एक सुंदर पार्क भी विकसित किया जाएगा। पार्क में लोगों के बैठने के लिए बेंच, हरियाली और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे गांव के लोगों को घूमने और समय बिताने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा।
विज्ञापन


खोह गांव की अरावली पहाड़ियों तक बिछेगी पानी की लाइन
इस परियोजना का उद्देश्य केवल जोहड़ का सौंदर्यीकरण करना ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण को भी बढ़ावा देना है। नगर निगम और जीएमडीए की तरफ से योजना के अनुसार, नाहरपुर कासन स्थित जल शोधन संयंत्र से खोह गांव की अरावली पहाड़ियों तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जल शोधन संयंत्र से निकलने वाले साफ किए गए पानी को पाइपलाइन के माध्यम से अरावली की पहाड़ियों तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद यह पानी पहाड़ियों से होकर नीचे आएगा और रिसते हुए जोहड़ तक पहुंचेगा। इससे जोहड़ में पूरे साल पानी रहने की संभावना बढ़ेगी। जोहड़ में पानी जमा होने से आसपास के क्षेत्र का भूमिगत जलस्तर भी बेहतर होगा, जिसका लाभ गांव के लोगों और पर्यावरण दोनों को मिलेगा।
-

खोह गांव के जोहड़ के विकास के लिए चारों ओर चहारदीवारी बनाई जाएगी और इसके साथ एक पार्क भी विकसित किया जाएगा। इससे लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। -रविंद्र उर्फ रिब्बन फौजी, पार्षद, वार्ड नंबर 13

खोह गांव में स्थित जोहड़ का जल्द ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। -मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन

-
बायोडायवर्सिटी पार्क में लाइब्रेरी और एम्फीथिएटर बनेगा
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण सेक्टर-52ए स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में एम्फीथिएटर, लाइब्रेरी और कैफेटेरिया समेत अन्य सुविधाएं विकसित करने जा रहा है। इस पर करीब 5.31 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जीएमडीए शहर में खेल और मनोरंजन सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसी क्रम में सेक्टर-52 के लगभग 20 एकड़ में फैले बायोडायवर्सिटी पार्क में एम्फीथिएटर के साथ लाइब्रेरी, कैफेटेरिया और जनसुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। योजना के अनुसार, पार्क के भीतर उपलब्ध आधा एकड़ भूमि पर यह निर्माण होगा। जीएमडीए के अनुसार, लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से इस परियोजना को तैयार किया गया है। यहां बनने वाली लाइब्रेरी में डिजिटल पुस्तकों की सुविधा भी होगी, जबकि कैफेटेरिया और पूरा परिसर इको-फ्रेंडली होगा। इस योजना के पूरा होने के बाद सेक्टर-55, सेक्टर-56 सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा। वहीं, लाइब्रेरी बनने से सेक्टर-52 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय सहित आसपास के विद्यार्थियों को अध्ययन की बेहतर सुविधा मिलेगी। ब्यूरो







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें