फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गलत दिशा में वाहन चलाने पर चालक के खिलाफ पुलिस दर्ज करेगी मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते साल 2.03 लाख वाहन चालकों के हुए थे चालान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। गलत दिशा में वाहन चलाने पर यातायात पुलिस अब सिर्फ चालान करने तक ही सीमित नहीं रहेगी। नए साल से अगर कोई वाहन चालक गलत दिशा में वाहन चलाता है तो उसके खिलाफ पुलिस थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराएगी।
बीते साल यातायात पुलिस की तरफ से 2.03 लाख वाहन चालकों के गलत दिशा में वाहन चलाने पर चालान किए गए थे। अभी तक सिर्फ लेन चेंज करने पर वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाती थी। शहर में मुख्य सड़कों पर गलत दिशा में वाहन चलाए जा रहे हैं। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। सड़क हादसे होने में एक कारण गलत दिशा में वाहन चलाना भी शामिल है। यातायात पुलिस की तरफ से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, इसके बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं। ऐसे में यातायात पुलिस की तरफ से निर्णय लिया गया है कि अब से गलत दिशा में वाहन चलाने पर उनके खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

सभी थाना प्रभारियों के साथ यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। गलत दिशा में वाहन चलाने चालकों के साथ सख्ती के साथ निपटा जाए। - विकास अरोड़ा, पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें