फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मिड-डे-मील की अगली किस्त जल्द मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में मिड-डे-मील योजना से संबंधित सभी रिकॉर्ड और डाटा को अपडेट कर लिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिला स्तर पर कोई भी डाटा पेंडिंग नहीं है, जिसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी विभाग को प्रमाण पत्र भी देंगे। शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि 31 दिसंबर 2025 तक मिड-डे-मील योजना के तहत किए गए सभी खर्चों की पूरी रिपोर्ट संबंधित विभागों को अनिवार्य रूप से सौंपी जाए। जब तक खर्च का पूरा ब्योरा और उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा नहीं होगा, तब तक अगली किस्त जारी नहीं की जाएगी। विभाग के अनुसार, जनवरी के पहले सप्ताह में दूसरी किस्त मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें