गुरुग्राम। पुलिस ने वर्ल्ड इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में नशामुक्ति जागरूकता एवं वेलनेस सेमिनार का आयोजन किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
यह कार्यक्रम पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के दिशा-निर्देशों पर महिला पुलिस चौकी सोहना की टीम ने आयोजित किया। सेमिनार में आचार्य करमवीर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने नशीले पदार्थों से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का महत्व बताया। विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन की तकनीकें भी सिखाई गईं। नशे के सेवन से स्वास्थ्य, कॅरिअर और पारिवारिक जीवन पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों की जानकारी दी गई। गुरुग्राम पुलिस ने युवाओं को नशामुक्ति अभियान का राजदूत बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने जीवनभर नशे से दूर रहने की शपथ ली। उन्होंने नशामुक्त और अपराधमुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। ब्यूरो