फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओल्ड दिल्ली रोड से रेजांगला चौक तक नाले की योजना दोबारा बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो कॉरिडोर के साथ बरसाती नाले की योजना पर सीएम ने लगाई रोक
विज्ञापन

जीएमडीए और जीएमआरएल के अधिकारी संयुक्त निरीक्षण कर तलाशेंगे विकल्प


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड दिल्ली रोड से रेजांगला चौक तक लेग-1 बरसाती नाले के निर्माण और नवीनीकरण की योजना को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी नहीं दी है। मेट्रो और बरसाती नाले का कॉरिडोर एक ही होने के कारण मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अन्य विकल्प तलाशने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के अधिकारी संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर नई योजना तैयार करेंगे।
विज्ञापन

करीब 33 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के लिए जीएमडीए ने छह महीने पहले टेंडर जारी किया था। इसमें तीन कंपनियों ने हिस्सा लिया था। सोमवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय खरीद कार्य समिति की बैठक में टेंडर को मंजूरी के लिए रखा गया था। बैठक में मुख्यमंत्री को ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना और बरसाती नाले के निर्माण की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया गया। सड़क की सीमित चौड़ाई और मेट्रो निर्माण के लिए जगह की जरूरत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने योजना की दोबारा समीक्षा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को ऐसे विकल्प तलाशने को कहा गया है, जिससे मेट्रो निर्माण के साथ जल निकासी की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो सके। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने कहा कि जल्द ही इस दोबारा काम शुरू होगा। इसके लिए अन्य विकल्पों पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें