फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे की बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़कीदौला से बावल तक 193 करोड़ होंगे कार्य, 25 फीसदी कार्य पूरा
विज्ञापन

नंबर गेम -18 महीने के भीतर प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की तस्वीर इस साल बदल जाएगी। खेड़कीदौला से बावल तक हाईवे का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है और करीब 25 फीसदी काम पूरा हो गया है। इसमें हाईवे पर अवैध कटों को बंद कर एक्सप्रेसवे जैसा कॉरिडोर विकसित करने की योजना है। इस पर करीब 193 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला के आगे वाहन चालकों को परेशानी होती है। हाईवे पर कई जगहों पर अवैध कट बने हुए हैं। ऐसे में लोग मनमानी तरीके से हाईवे पर उतरते और चढ़ते हैं, इससे हादसा होने की संभावना बनी रहती है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) खेड़कीदौला से बावल तक हरियाणा क्षेत्र में चार फ्लाईओवर के निर्माण के साथ अवैध कटों को बंद कराकर वाहन चालकों को एक तय दूरी पर प्रवेश और निकास द्वार का बनवा रहा है।
विज्ञापन

हाईवे के दोनों ओर ड्रेनेज निर्माण के बाद रेलिंग और बैरिकेट लगेंगे ताकि वाहन चालक मनमानी तरीके से हाईवे पर न आ सकें। एनएचएआई ने गुरुग्राम से मानेसर तक हाईवे के दोनों ओर अवैध कटों को बंद करा दिया है। एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर प्रकाश तिवारी ने बताया कि 18 महीने के भीतर प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद करीब 64.4 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह नियंत्रित होगा। इसमें 25 फीसदी काम पूरा हो गया है।



फ्लाईओवर निर्माण पर तेजी से काम जारी

एनएचएआई हाईवे पर पचगांव, राठीवास, हीरो मोटो धारुहेडा व सालावास फ्लाईओवर का निर्माण करा रहा है। इन जगहों पर हाईवे क्रॉस होने से वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है। चार जगहों पर फ्लाई ओवर बनाने से जाम से राहत मिलेगी। इसके अलावा हाईवे पर मानेसर और बिलासपुर भी फ्लाई ओवर बनाए जा रहे हैं। इस पर पहले से काम चल रहा है।
विज्ञापन

दो किमी पर प्रवेश व निकास
खेड़कीदौला से बावल हरियाणा बार्डर तक 32 प्रवेश और निकास द्वार होंगे। इसके अलावा पुरानी ड्रेनेज को ठीक कराना और जरूरत के अनुसार नई ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा। हाईवे के मेन काॅरिडोर के साथ दोनों ओर सर्विस लेन को भी ठीक कराया जाएगा, जिससे स्थानीय वाहन चालकों को परेशानी ना हो। जर्सी बैरियर के अलावा अन्य इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें