गुरुग्राम। सोनीपत में 24 और 25 जनवरी को अस्मिता रोल बॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले की रोल बॉल टीम भी हिस्सा ले रही है। यह प्रतियोगिता हरियाणा रोल बॉल संघ की ओर से आयोजित की जा रही है। इसमें पूरे प्रदेश से रोल बॉल की टीम हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया के अंतर्गत खेला जा रहा है। टीम के प्रशिक्षक अजय ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए हमारी टीम काफी दिन से तैयारी कर रही है। इस प्रतियोगिता में हम स्वर्ण पदक जीतकर ही लोटेगे। संवाद