फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टीकली चर्च निर्माण को लेकर डाली याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादशाहपुर। टीकली गांव में चर्च निर्माण को लेकर चल रहा विवाद सिविल जज रश्मीत कौर की अदालत में सुनवाई के दौरान खारिज कर दिया गया। यह मामला दिल्ली बाइबल फैलोशिप द्वारा गांव में किए जा रहे चर्च निर्माण से जुड़ा हुआ था, जिस पर ग्रामीणों ने नियमों और कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

सुनवाई के दौरान संस्था की ओर से दलील दी गई कि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा वर्तमान में जीएमडीए के विचाराधीन है। ऐसे में यह प्रशासनिक प्रकृति का मामला है, जो सिविल अदालत के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माना कि चूंकि मामला जीएमडीए के विचाराधीन है, इसलिए इस पर सिविल कोर्ट में सुनवाई संभव नहीं है। इसी आधार पर सिविल जज रश्मीत कौर की अदालत ने मामले को खारिज कर दिया। अब आगे की कार्रवाई जीएमडीए के निर्णय पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें