फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मार्केट कमेटी ने अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिनों का दिया समय

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना अनाज मंडी में अतिक्रमण पर सख्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। अनाज मंडी में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर मार्केट कमेटी ने सख्त रुख अपनाया है। मंडी परिसर में अवैध कब्जों से अव्यवस्था और किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए विभाग ने कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है।
मार्केट कमेटी द्वारा करीब एक दर्जन अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। मार्केट कमेटी ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिनों का समय दिया गया है। निर्धारित समय में यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो विभाग द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी और संबंधित व्यक्ति से हटाने का खर्च व हर्जाना भी वसूला जाएगा। बताया जा रहा है कि सोहना अनाज मंडी में लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। मंडी परिसर में अवैध रूप से तख्त, खोखे और रेहड़ियां लगाई गई हैं, जिससे न केवल मंडी की व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि उसकी सुंदरता पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कई स्थानों पर सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा होने से पैदल राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा सरकारी फड़ों पर निजी वाहनों की अवैध पार्किंग आम बात हो गई है, जिससे व्यापारियों को अनाज उतारने व रखने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट कमेटी सचिव दिनेश श्योकंद ने बताया कि अनाज मंडी परिसर में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं और मुनादी के माध्यम से सभी को सूचित कर दिया गया है। अतिक्रमणकारियों को तीन दिन का समय दिया गया है। यदि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो विभाग सख्त कार्रवाई करेगा और अतिक्रमण हटाने में आने वाला खर्च भी संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें