फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़कों पर फैले गंदे पानी और कचरे के ढेर से परेशान हैं बसई के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण संवाद
विज्ञापन

पहले 35 सफाई कर्मचारी करते थे गांव की सफाई, अब बचे केवल सात

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बसई गांव के लोग सड़कों पर फैले सीवर और साफ-सफाई की समस्या से परेशान है। गांव की कुछ सड़कों पर गंदा पानी भरा रहता है तो बची हुई जगह पर साफ-सफाई ही नहीं हो पाती है। हालत यह है कि इसको लेकर कई बार नगर निगम और मुख्यमंत्री तक को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। गांव बसई में आयोजित संवाद कार्यक्रम में निवासियों ने गांव की समस्याओं पर चर्चा की।

निवासियों ने बताया कि गांव में नगर निगम की तरफ से साफ-सफाई के लिए 35 कर्मचारी नियुक्त किए गए थे लेकिन अब केवल सात ही बचे हैं। वह सात कर्मचारी भी एक बार में गांव की सभी रास्तों पर तो साफ-सफाई नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह से एक बार जगह साफ होने के पांच से सात दिन बाद वापस से नंबर आता है। गांव की गलियों में सीवर का पानी जमा है। इस गंदगी से बीमारी फैलने का डर बना रहता है। लोगों को पैदल एक जगह से दूसरी जगह जाने में काफी परेशानी होती है। नगर निगम को सीवर के पानी की निकासी का स्थायी समाधान निकालना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जगह-जगह सीवर का पानी जमा सड़कों पर जमा हो जाता है। लोगों पैदल भी निकल नहीं सकते। कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई भी समाधान नहीं मिल रहा है। - जयपाल कटारिया
साफ-सफाई की व्यवस्था तो ऐसी है कि अगर एक जगह पर किसी दिन झाड़ू लग गई तो फिर कम से कम एक हफ्ते में लगती है।- सुनील कटारिया
गांव के पास लगते पार्कों में घास काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में उसमें मच्छर भी काफी है। बच्चे-बुजुर्ग उसमें टहल भी नहीं सकते। -विक्रम कटारिया
35 सफाई कर्मचारियों का काम सिर्फ सात कर्मचारियों पर बचा है। ऐसे में गांव की सफाई कैसे समय से और अच्छे तरीके से हो सकेंगी। -बालकृष्ण कटारिया
कई बार विभाग को शिकायत दे चुके हैं लेकिन गांव की मुख्य समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इन समस्याओं से ग्रामीण काफी परेशान है- प्रह्लाद लोहचब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें