फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मौसम बदलते ही वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इन दिनों बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने पहुंच रहे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मौसम में अचानक बदलाव के कारण इलाके में वायरल बुखार के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव होने से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है और खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।



मानेसर क्षेत्र के भांगरौला, नखडौला और कासन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इन दिनों बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने पहुंच रहे हैं। बुधवार को मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। इस बदलाव के कारण लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन




स्वास्थ्य केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार, नखडौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 80 मरीज जांच के लिए पहुंचे। वहीं भांगरौला पीएचसी में 90 और कासन केंद्र में 75 मरीजों ने अपना इलाज कराया। इनमें ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित थे।
विज्ञापन




डॉक्टरों ने बताया कि इन मरीजों में बच्चों की संख्या भी काफी अधिक है, क्योंकि मौसम में बदलाव का असर उन पर जल्दी पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बदलते मौसम में सावधानी बरतें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें