फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। नूंह जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में चांदडाका पुलिस चौकी ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

क्राइम पैट्रोलिंग के दौरान बड़ेड पहाड़ियों के पास पुलिस टीम ने एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। जांच करने पर पाया गया कि वाहन में अवैध रूप से खनन किए गए पत्थर भरे हुए थे । पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही जब्त कर लिया तथा उसमें भरे खनन सामग्री को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए नूंह पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है। इसी सतर्कता के चलते विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन में शामिल वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें