जोड़ी कला के सूबेदार शेर सिंह यादव के अंतिम संस्कार में सलामी देते पूर्व सैनिक
पटौदी। भारतीय सेना के पूर्व सैनिक सूबेदार शेरसिंह यादव का 100 वर्ष की आयु में गुरुग्राम में हार्ट अटैक से निधन हो गया। पटौदी के गांव जोड़ी कलां निवासी सूबेदार यादव ने 1945 में सेना में भर्ती होकर 28 साल देश की सेवा की। उन्होंने 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में भाग लिया। गांव के श्मशान घाट में पुत्र ईश्वर सिंह ने मुखाग्नि दी। संवाद