बिना परिषद की अनुमति के बनाई गई थीं यह दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। नगरपरिषद ने शुक्रवार को गांव धुनेला में आठ दुकानों को तोड़ दिया, यह दुकानें बिना परिषद की अनुमति के बनाई गई थीं। बीते 3 माह पहले परिषद द्वारा लगाई सील को दुकान मालिक ने तोड़ा हुआ था।
परिषद विभाग की टीम सुबह ही गांव में दुकानों को तोड़ने के लिए पहुंच गई। ऐसा होने से दुकान मालिकों में हड़कंप मच गया। परिषद टीम का नेतृत्व एसडीओ संदीप राठी ने किया। जबकि, सरकार द्वारा बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजपाल खटाना को नियुक्त किया गया। टीम ने जेसीबी की मदद से 8 दुकानों को तोड़ दिया। इन दुकानों को लेकर कई बार लोगों द्वारा परिषद विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजपाल खटाना ने बताया कि उक्त मामले में कई शिकायतें मिली थीं। जिस पर परिषद इन दुकानों को तोड़ दिया है। नोडल अधिकारी संदीप राठी ने बताया कि तोड़फोड़ करने से पहले दुकान मालिक को कई बार परिषद द्वारा नोटिस जारी किए गए थे। परिषद द्वारा 3 माह पहले लगाई सील को भी दुकान मालिक ने तोड़ दिया गया था।