फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर निगम गुरुग्राम की टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक में बन रही थी बाधा, मेयर के निर्देश पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और यातायात के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से गुरुग्राम नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा के दिशा-निर्देशानुसार संचालित किया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान, एसडीओ यतेन्द्र एवं जेई जसविंदर के नेतृत्व में निगम की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे बनी अवैध झुग्गियों और अतिक्रमण को हटाया। इस कार्रवाई के तहत शहर के कई प्रमुख स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। टीम ने बस स्टैंड के आसपास, सदर बाजार स्थित फव्वारा चौक व गोशाला के सामने का क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त किया। अभियान के दौरान वार्ड-27 के स्थानीय पार्षद आशीष गुप्ता भी मौके पर मौजूद रहे और कार्रवाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें