फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भगवान परशुराम के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। परशुराम जन्मोत्सव पर शहर के ब्राह्मण समाज ने हवन, पूजन और सम्मान समारोह आयोजित किया। इस मौके पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन का भी संकल्प लिया गया। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव (अक्षय तृतीया) के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विप्र फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-105 स्थित आनंद गार्डन स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश सचिव नरेंद्र गौड़ के सानिध्य और जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा की अध्यक्षता में यह संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के संरक्षक पंडित मुकेश शर्मा (सिलोखरा वाले) रहे।
मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रत्येक ब्राह्मण को भगवान परशुराम द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव अन्य समाजों को दिशा देता है, इसलिए यह अत्यंत आवश्यक है कि ब्राह्मण अपना आचरण और चरित्र शुद्ध रखें। विप्र फाउंडेशन उन्नत समाज, समर्थ राष्ट्र के सिद्धांत पर पूरे देश में कार्य कर रहा है। सभी ब्राह्मणों को इससे जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम में हवन, पूजन और आरती और भंडारे किया गया। विप्र फाउंडेशन गुरुग्राम के महामंत्री एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा राम अवतार शर्मा, चेतन शर्मा, पवन अत्री, अनिल अत्री, सोहनलाल गौड़ (उर्फ सोनू) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं विप्रजन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मणों समाज का सम्मान करने वाला होगा विजेता
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने दिल्ली स्थित आंध्रा एसोसिएशन भवन में परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में गुरुग्राम समेत दिल्ली एनसीआर के प्रमुख ब्राह्मण हस्तियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के चेयरमैन पं. शशिकांत शर्मा ने बच्चों में नैतिक मूल्यों और संस्कारों के विकास के महत्व पर चर्चा की। वक्ताओं ने एकमत होकर कहा कि देश और प्रदेशों में वही जन प्रतिनिधि सफल होगा, जो ब्राह्मण समाज का सम्मान करेगा। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन सुखबीर शर्मा, अभिषेक दत्त, राधेश्याम शर्मा,पूर्व उपकुलपति आरएस गोस्वामी,केसी पांडे, अंबर स्वामी, श्रेयांश द्विवेदी, मंजू शर्मा, मीनू शर्मा और पूजा शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें