फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निगमायुक्त ने शिकोहपुर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह ने सोमवार को वार्ड-17 के गांव शिकोहपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन




आयुक्त ने कहा कि निगम और एनएसईजेड की जमीन की सही पैमाइश कराई जाए, ताकि भविष्य में विकास कार्यों की योजना ठीक से बनाई जा सके। ग्रामीणों ने उनसे मांग की कि शिकोहपुर को एनएच-48 से जोड़ने वाली मुख्य सड़क को जल्द बनाया जाए। इस पर आयुक्त ने मौके पर ही अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए और देरी बिल्कुल न हो।


इसके अलावा ग्रामीणों ने गुरु ज्ञान मंदिर परिसर में टॉयलेट, आरसीसी शेड और श्मशान घाट की चहारदीवारी बनाने की भी मांग रखी। आयुक्त ने इन कामों को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। आयुक्त ने कहा कि गांवों के विकास के लिए स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाएं बनाना जरूरी है। इस दौरान कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें