फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विधायक ने फैंसी लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, यह लाइटें हमारी आस्था, प्रेरणा और प्रकाश के मार्ग का प्रतीक हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने रविवार को अपने संकल्प विकसित गुरुग्राम-जगमग गुरुग्राम को आगे बढ़ाते हुए शहर में फैंसी लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत ओल्ड दिल्ली रोड और बस स्टैंड से सीआरपीएफ चौक तक बाबा खाटू श्याम के तीन बाण समर्पित फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी।
विधायक ने कहा कि ये फैंसी लाइटें हमारी आस्था, प्रेरणा और प्रकाश के मार्ग का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल से न केवल सड़कों और चौकों की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि शहर की रातें और अधिक प्रकाशमय, सुरक्षित और सुगम बनेंगी। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि जगमग गुरुग्राम अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को बेहतर बुनियादी सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम को आधुनिक और विकसित दिशा में ले जाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। इस अवसर पर पार्षद आशीष गुप्ता, अनूप सिंह, सुनीता रानी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। बता दें कि विधायक मुकेश शर्मा द्वारा पिछले कुछ महीनों में गुरुग्राम के कई प्रमुख स्थानों पर लाइटिंग से जुड़े कार्य कराए गए हैं। सितंबर में महाराजा अग्रसेन चौक और सोहना चौक पर फैंसी लाइट लगाने का कार्य आरंभ किया था, जबकि शीतला माता मंदिर रोड पर भी लाइटें लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें