फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर स्पोर्ट्स अकादमी पांच रन से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के श्री श्याम क्रिकेट मैदान में खेले गए मैच में मानेसर स्पोर्ट्स अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरजी क्रिकेट अकादमी ए को 5 रन से हराकर जीत दर्ज की। यह मुकाबला रविवार सुबह खेला गया। इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मानेसर स्पोर्ट्स अकादमी ने 26.1 ओवर में 175 रन बनाए। टीम की ओर से मयंक ने 51 रन व सूर्यवंश बेंगरवा ने 57 रन की दमदार पारियां खेलीं। आरजी क्रिकेट अकादमी की ओर से साहिल ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरजी क्रिकेट अकादमी ने 170 रन ही बना पाई और 5 रन से हार गई। टीम की ओर से सूर्यवंश बेंगरवा ने 57 रन बनाए। मानेसर स्पोर्ट्स अकादमी के गेंदबाजों में साहिल ने 1, हर्षवर्धन यादव और यश यादव ने 2-2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। कप्तान भुवनेश ने टीम की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ खेल दिखाया और आखिरी ओवर तक लड़ाई लड़ी। वहीं, आरजी क्रिकेट अकादमी के कप्तान साहिल ने कहा कि टीम ने अच्छा प्रयास किया लेकिन कुछ गलतियों के चलते मैच हाथ से निकल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें