फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर पर मिले संघर्ष के निशान, रस्सी से गला घोंटकर की गई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बसई इंक्लेव में बाहर से बंद कमरे में मृत मिली निजी अस्पताल की सफाई कर्मी ज्योति (25) के शव का रविवार को डॉ. दीपक माथुर व डॉ नीतू के मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में ज्योति के शव पर संघर्ष के निशान मिले हैं। डॉ. माथुर ने बताया कि ज्योति का रस्सी से गला घोंटा गया है। इस कारण उसके मुंह से झाग आया हुआ था। जिस समय वारदात हुई उस वक्त ज्योति ने खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया है। उसके दोनों हाथों की चूड़ियां टूटी हुई हैं, जिसका कांच उसकी बाजू पर लगा हुआ है। इसके साथ ही दोनों हाथों पर नाखून के भी निशान मिले हैं। शव की हालत देखकर लग रहा है कि हत्या तीन से चार दिन पहले हुई है। यह स्पष्ट हो रहा है कि वारदात को एक से अधिक लोगों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि ज्योति दो महीने से बसई इंक्लेव में कोलकाता के मुर्शिदाबाद निवासी मिराज उर्फ मिराजू उर्फ महाराज के साथ रह रही थी। तीनों बच्चे उसके माता-पिता के पास गांव धनवापुर में रहते हैं। मिराजू भी ज्योति के साथ निजी अस्पताल में सफाई कर्मी था। परिजनों का आरोप है कि ज्योति की हत्या मिराजू ने की है। वारदात के बाद से मिराजू फरार है। ज्योति के भाई ने बताया कि मकान मालिक ने पिछला किराया देने की सहमति होने के बाद ही मकान का ताला तोड़ने दिया। जब ताला तोड़कर अंदर गए तो उन्हें ज्योति का शव मिला।
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर से निकाली अर्थी
सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने शव को घर ले जाने की बजाय पोस्टमार्टम हाउस के बाहर ही अर्थी पर रख लिया। वे अंतिम संस्कार के लिए सीधे गुड़गांव गांव स्थित श्मशान घाट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें