फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मंत्री ने ब्राह्मण समाज की मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार को गुरुग्राम में ब्राह्मण समाज की तीन प्रमुख मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। यह आश्वासन विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) द्वारा आयोजित पंडित मांगे राम शर्मा की जयंती समारोह में दिया गया। इस अवसर पर ‘विप्र संकल्प’ पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

समारोह में विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) के अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने पंडित मांगे राम शर्मा के प्रेरणादायी जीवन और संगठन निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित जी का जीवन समाजसेवा और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहा। मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने युवा पीढ़ी में संस्कारों के विकास पर जोर दिया।
विज्ञापन


शशिकांत शर्मा ने हरियाणा सरकार के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें पंडित मांगे राम शर्मा के सम्मान में किसी प्रमुख भवन या सड़क का नामकरण उनके नाम पर करना शामिल है। दूसरी मांग प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन करना था। तीसरी मांग गुरुग्राम में ब्राह्मण भवन के निर्माण के लिए सरकारी भूमि आवंटित करना थी।
विज्ञापन



प्रतिभाओं का किया सम्मान

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को ‘पंडित मांगे राम शर्मा राष्ट्रीय ब्राह्मण गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. श्री निवास तिवारी, अनिल कौशिक, दिनेश जोशी, विष्णु पांडे और नरेश कौशिक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें