फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मिलेनियम सिटी में सुबह से रुक-रुककर बरसे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
-आज भी बारिश का यलो अलर्ट जारी
विज्ञापन

वाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे। दिनभर तेज बारिश के साथ रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही। बढ़ती गर्मी के बीच बारिश ने लोगों को राहत दी है। इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण शहर की वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया है, जिससे प्रदूषण स्तर में गिरावट आई है।
विज्ञापन




हालांकि बारिश के बावजूद तापमान में अधिक गिरावट नहीं आई है। अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में बारिश का असर कम होने की संभावना है और मौसम सामान्य हो सकता है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है, अधिक तापमान के बाद भी गर्माहट महसूस नहीं हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें