फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके वाले पहुंचे बेटी की विदाई के लिए, ससुराल वालों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बादशाहपुर में फाजिलपुर गांव निवासी महेंद्री ने आरोप लगाया है कि वह बेटी की विदाई के लिए गए तो वहां दामाद व समधी-समधन ने मारपीट की। महिला की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, महेंद्री बदशाहपुर में फाजिलपुर गांव में रहती है। पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी रिठौज गांव में की है। बृहस्पतिवार को वह अपने बेटे नितिन के साथ रिठौज गांव में बेटी प्रीति से मिलने गई थी। नितिन ने प्रीति के ससुर बुधन से उसे मायके भेजने के लिए कहा। प्रीति के पति व ससुर ने भेजने से मना कर दिया।
दोनों पक्ष में विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान नितिन व महेंद्री पर डंडे से हमला किया गया। मां-भाई को बचाने के लिए आगे आई तो उनकी सास बिमला व ननद प्रीति रावत ने डंडे से हमला कर दिया। मोहित ने अपने साले पर सरिया से वार किया और कार भी तोड़ दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें