फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो निर्माण में बाधा बन रही मास्टर पानी की लाइन होगी शिफ्ट

विज्ञापन
मेट्रो कॉरिडोर में आ रही मानी की लाइनों को किया जा रहा ​शिफ्ट। अमर उजाला
विज्ञापन
जीएमआरएल ने पानी, सीवर और बिजली यूटिलिटी हटाने की प्रक्रिया शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण में बाधा बन रही मास्टर पेयजल पाइपलाइनों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जीएमडीए की पेयजल आपूर्ति से जुड़ी मास्टर लाइनें सुभाष चौक और बख्तावर चौक के पास मेट्रो कॉरिडोर के दायरे में आ रही हैं। फिलहाल सुभाष चौक के पास पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य तेज गति से चल रहा है।
जीएमआरएल मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो परियोजना का निर्माण कर रहा है। परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक निर्माण कार्य जारी है। जीएमआरएल के अधिकारियों के अनुसार, कॉरिडोर के मार्ग में 300 मिमी और 1600 मिमी व्यास की पेयजल पाइपलाइनें बख्तावर चौक और सुभाष चौक के पास आ रही हैं, जिन्हें हटाना आवश्यक है।
विज्ञापन

सुभाष चौक पर मेट्रो के मुख्य कॉरिडोर के बीच से गुजर रही मास्टर पाइपलाइन पिलर निर्माण में बाधा बन रही है। इसे देखते हुए करीब 400 मीटर लंबी पाइपलाइन को सर्विस रोड के साथ शिफ्ट किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन हटने के बाद मेट्रो निर्माण कार्य में और तेजी आएगी। वहीं, बख्तावर चौक के पास पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए यातायात डायवर्जन की आवश्यकता होगी। इससे पहले मेट्रो परियोजना के मार्ग में आने वाली कई ट्रैफिक लाइटें और सीसीटीवी कैमरे अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा हीरो होंडा चौक के पास सीवर शोधित पानी की मास्टर लाइन भी मेट्रो परियोजना के दायरे में आ रही हैं, जिसे शिफ्ट किया जाना प्रस्तावित है। जीएमआरएल ने हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक के हिस्से में सीवर, पेयजल लाइनों और बिजली के खंभों को हटाने के लिए एनएचएआई से भी अनुरोध किया है। इस मार्ग पर स्थित एक बिजली सब-स्टेशन को लेकर भी तकनीकी समन्वय किया जा रहा है। इस हिस्से में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें