सोहना। श्री सनातन धर्म सभा व निरामया चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 50 मरीजों ने आंखों की जांच कराई। डॉक्टरों ने 5 मरीजों को मोतियाबिंद से ग्रस्त पाया था, जिनको ऑपरेशन कराने का परामर्श दिया गया। सभा द्वारा शिविर का हर महीने आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर सभा प्रधान लव जुनेजा, दीपक बाली, तिलकराज डुडेजा, राजेंद्र अरोड़ा, गोपाल गेरा, विनीत रतड़ा के अलावा डॉ. टीएन आहूजा, डॉ. देवेंद्र, डॉ. तुषार, डॉ. आशीष, डॉ.र खुशबू आदि मौजूद रहे। संवाद