फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नैनवाल गांव की मुख्य सड़क जल्द होगी बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। नगर निगम मानेसर ने गांव नैनवाल की मुख्य सड़क को बेहतर बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। इस सड़क को दिल्ली-जयपुर हाईवे तक ठीक किया जा रहा है। सड़क बनने के बाद गांव के लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी और हाईवे तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार, यह सड़क करीब 500 से 600 मीटर लंबी है। सड़क के निर्माण पर नगर निगम लगभग 89 लाख रुपये खर्च कर रहा है। ठेकेदार ने सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया है। सड़क बनाने के साथ-साथ दोनों तरफ फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। दोनों फुटपाथ करीब तीन-तीन मीटर चौड़े होंगे। इससे पैदल चलने वाले लोगों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा। साथ ही सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी बेहतर होगी और यातायात की समस्या कम होगी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क कई जगह से टूटी हुई थी। वाहनों के आने-जाने पर सड़क से धूल उड़ती थी, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। खराब सड़क के कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कत होती थी। सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के दिनों में होती थी।
विज्ञापन


वार्ड नंबर-16 के पार्षद दया राम ने बताया कि सड़क और फुटपाथ बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से ग्रामीणों की तरफ से सड़क सुधार को लेकर कहा जा रहा था। खराब सड़कों के कारण आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें