फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बादशाहपुर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह के नेतृत्व में बीते रविवार को गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा आजादी के अमृत काल और हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित की गई थी। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राव नरबीर सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मूल उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के बलिदान को याद दिलाना है। उन्होंने जोर दिया कि तिरंगे के प्रति सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए। यह राष्ट्रप्रेम और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को निरंतर मजबूत करने वाला संकल्प बनना चाहिए। मंत्री ने कहा कि भारत की युवा शक्ति तिरंगे के मान को ऊंचाइयों पर ले जाए। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी और जिला अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में भी भाजपा ने आजादी के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सायंकाल पटौदी के रामलीला मैदान से शुरू हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें