फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दुकानदार की हत्या का मुख्य आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप..
विज्ञापन




राकेश हत्याकांड -

हत्या का मुख्य आरोपी तीन दिन की पुलिस

- मामूली विवाद पर गोली मार की थी हत्या


संवाद न्यूज एजेंसी

फर्रुखनगर। पुलिस ने मामूली विवाद में राकेश की 13 मई को गोली मारकर हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पंकज को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। वह रेवाड़ी की जेल में बंद था, जिसे पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाने के बाद अदालत में पेश किया। जहां पर उसे तीन दिन की रिमांड लेकर छानबीन की है।
फर्रुखनगर के रहने वाले राकेश की मिठाई की दुकान है। दुकान पर वह बैठा था। जहां पर किसी बात को लेकर पंकज व उसके साथियों का उससे विवाद हो गया था। जिसके बाद दूसरे दिन पंकज निवासी इस्लामपुर झज्जर अपने साथियों के साथ पहुंचकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके आक्रोश में लोगों ने बाजार बंद कर दिया था। सीआईए फर्रुखनगर की टीम ने मुख्य आरोपी को दबोचने के लिए जब दबाव बनाया तो पंकज ने चरखी दादरी में जाकर सरेंडर कर दिया था। जीआरपी ने उसे अदालत में पेश किया था। अदालत ने उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

राकेश की हत्या के मुख्य आरोपी पंकज को सोमवार को अदालत मेंं पेश किया गया। जहां पर अदालत से तीन दिन की पुलिस रिमांड लेकर मामले की जांच चल रही है। - सुखबीर, एसीपी पटौदी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें