फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गड्ढों में फंसी गाडोली खुर्द के लोगों की जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादशाहपुर। गाडोली खुर्द की मुख्य सड़क इन दिनों स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही इन गड्ढों के कारण हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं, रात के अंधेरे में इस सड़क पर देखने के लिए स्ट्रीट लाइट का भी अभाव है।
विज्ञापन


सड़क पर सीवर का गंदा पानी जमा होने के कारण स्थिति और भी भयावह हो गई है। बदबू और कीचड़ के बीच से गुजरना पैदल चलने वालों के लिए दूभर हो गया है। वहीं, एक ठेले पर कार्यरत रंजन मोर ने बताया कि जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बरसात के दौरान यहां से निकल पाना किसी जंग से कम नहीं है। वहीं, श्यामपाल का कहना है कि इस सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर इन गड्ढों में गिर जाते हैं और गाड़िया यहां फंस जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें