गुरुग्राम। ट्रेन छूट जाने पर वापस काम पर लौटे एक कुक की कोरियाई मूल के होटल संचालक ने जमकर पिटाई कर दी। बाद में स्थानीय लोगों ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर सुशांतलोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से नेपाल के रहने वाले रविंद्र रावत ने बताया कि वह सेक्टर-43 स्थित पिनाकल सोसाइटी में मूल रूप से कोरियाई नागरिक यू जंग के पास रहकर कुक का काम करते हैं। रवींद्र ने 10 मई को नेपाल जाने के लिए यू जंग से छुट्टी ली थी लेकिन ट्रेन छूट जाने पर वह वापस लौट आया। जाने की बजाय वापस लौट आने पर संचालक रवींद्र से बेहद खफा हो गया और उसने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि यू जंग ने रवींद्र की
प्रेशर कुकर के ढक्कन और गोल्फ स्टिक से भी पिटाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।